Pukhraj Ratna/Yellow Sapphire: पीले रंग का दिखने वाला पुखराज रत्न बेहद ही प्रभावी माना जाता है। ये रत्न बृहस्पति की कृपा पाने के लिए पहना जाता है। बृहस्पति के बलवान होने पर जातक को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। ये रत्न ज्ञान व बुद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। ये एक कीमती रत्न है। इसे पहनने से जीवन में खुशहाली आती है। जानिए कौन इस रत्न को कर सकता है धारण, क्या हैं इसके लाभ और पहनने की विधि…
पुखराज के लाभ: पुखराज मन को शांति प्रदान करता है जिससे इंसान सही निर्णय ले पाता है। कहा जाता है कि पुखराज अगर घर या पैसे के स्थान पर रख दें तो इससे समृद्धि आती है। यह व्यक्ति को लक्ष्य को प्राप्त करने के योग्य बनाता है। अविवाहित जातकों को विवाह सुख, वैवाहिक जातकों को संतान सुख प्रदान करता है। इस रत्न को धारण करने से धन-वैभव की प्राप्ति होती है।